




शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ” आज का छात्र, आज का नागरिक” इस अवधारणा के साथ राष्ट्र कार्य में पिछले 76 वर्षों से सक्रिय है। “छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति” का नारा एकात्मता के प्रकट स्वरूप में देश के युवाओं को खड़ा करने का सफल प्रयास अ० भा० वि० प० ने किया है। शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ समाज एवं देश के प्रति संवेदना उत्पन्न करने का कार्य विद्यार्थी परिषद् अपनी विविध गतिविधियों के माध्यम से कर रही है।
9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थीयों को मिलेगा सुनहरा अवसर स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्टूबर, 2025 (रविवार) को होंगा




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश स्कूल विद्यार्थीयों के सर्वांगीण विकास के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस वर्ष 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता 100 अंकों की होगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जो कि तीन सीरीज (A B C) में रहेगें । सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगें जिसे 11/2 घण्टे में हल करना होगा।








सभी प्रश्न स्कूल स्तर पर आधारित सामान्य ज्ञान (हिमाचल, भारत, विश्व), भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन, भाषा (संस्कृत, हिन्दी व अंग्रेजी), सामान्य विज्ञान, धर्म एवं संस्कृति, खेलकूद, समसामयिक विषय (Current Affairs), तर्क विषय (Reasoning Ability) आदि विषयों से लिए जाएगें। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 30 रु प्रति विद्यार्थी रखा गया है।
इस प्रतियोगिता के लिए कुछ महत्वपूर्ण तिथियां व जानकारी इस प्रकार रहेगीं :-
प्रदेश स्तर पर प्रैस वार्ता 17 सितम्बर, 2025 को रहेगी ।
जिला स्तर (प्रशासनिक जिला) पर प्रैस वार्ता 18 सितम्बर, 2025 को रहेगी ।
जिला बैठकें – 21 सितंबर 2025 को रहेगी ।
पंजीकरण: 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक रहेगा ।
परीक्षा केंद्र पंजीकरण संख्या के आधार पर तय होगें जिसकी जानकारी विद्यार्थी को विद्यालय में दी जाएगीं ।
परीक्षा तिथि – 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को परीक्षा होगीं ।
मूल्यांकन व परिणाम: मूल्यांकन जिला स्तर पर किए जायेगें, सभी जिले 31 अक्टूबर 2025 तक परिणाम प्रांत कार्यालय भेजेगें तथा प्रांत स्तर पर 10 नवम्बर, 2025 के दिन परिणाम घोषित किए जायेगें। 10 से 20 नवम्बर, 2025 तक सभी जिलों के परिणाम विद्यालय स्तर में पहुँच जाएगां ।
प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह: प्रदेश स्तर का सम्मान समारोह 12 जनवरी, 2025 को रहेगा ।
जिला स्तरीय सम्मान समारोह: जिला स्तर के सम्मान समारोह 11 नवंबर से 31 दिसम्बर, 2025 के बीच रहेगें ।
पुरस्कार:- प्रदेश स्तर पर
प्रथम पुरस्कार 31000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार 21000 रुपये
तृतीय पुरस्कार 15000 रुपये
प्रोत्साहन पुरस्कार (कुल तीन) 11000 रुपये
पुरस्कार:- जिला स्तर पर ( संगठनात्मक जिला)
प्रथम पुरस्कार 10000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार 7000 रुपये
तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये
प्रोत्साहन पुरस्कार (कुल तीन) 1100 रुपये
प्रदेश व जिला स्तर पर कुल नकद पुरस्कार 5,80,700/- दिए जाएगें ।
विद्यालय स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थीयों को समृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिया जाएगा ।










