




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विकासनगर स्थित हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में दिनांक 17 सितम्बर 2025 को कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए मेमोरी फ्रेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कुल 17 विद्यार्थियों ने भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान तथा गणित विषयों पर रचनात्मक मेमोरी फ्रेम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सटीकता, स्पष्टता, संगठन, समस्या-समाधान क्षमता एवं सृजनात्मकता के आधार पर किया गया।




मूल्यांकन उपरांत आदित्य (कक्षा 11 ई) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पूरवी चड़क (कक्षा 12 डी) द्वितीय स्थान पर रहीं तथा आनंदिता (कक्षा 11 बी) तृतीय स्थान पर रहीं।






इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान और रचनात्मकता को एक साथ जोड़ने हेतु प्रोत्साहित करना था, जिससे उनमें अभिनव एवं सृजनात्मक अधिगम की भावना विकसित हो सके।




विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।








