




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर में मानवीयता की मिसाल बने डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने विधानसभा के अंतर्गत कक्कड़ पंचायत में आपदा पीड़ित महिला और पोती को पहुँचाई राहत।

ग्राम पंचायत कक्कड़ की निवासी रेशा देवी और उनकी छोटी पोती हाल ही में हुई भारी बारिश की मार से गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही मकान के आगे का डगा भी टूट गया, जिससे घर का दूसरा कमरा भी गिर गया।



डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला का दुख समझा और तत्काल ₹5000 आर्थिक सहायता प्रदान की।






बताते चलें कि रेशा देवी पहले ही व्यक्तिगत दुखों से जूझ रही हैं। उनके पति का कई साल पहले निधन हो चुका है, जबकि एक साल पहले ही उनके बेटे का 42 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। इसके बाद उनकी बहू ने उन्हें छोड़ दिया और अपनी छोटी बेटी को उनकी देखभाल में छोड़कर चली गई। ऐसे में अब प्राकृतिक आपदा ने उनके सिर से छत का सहारा भी छीन लिया।



इस कठिन समय में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जीवन राम, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान और मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला का दुख समझा और तत्काल ₹5000 आर्थिक सहायता प्रदान की।



इसके साथ ही, डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने पीड़ित महिला की छोटी पोती के सभी खर्च का जिम्मा लेने का वायदा किया। उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर भविष्य में स्थायी मदद का भी आश्वासन दिया।


डॉ. डोगरा ने कहा कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं में समाज और प्रशासन का सहयोग बेहद जरूरी है और वे हर संभव मदद सुनिश्चित करेंगे, ताकि पीड़ित महिला और उसकी पोती को स्थायी राहत मिल सके।






