



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भोरंज (तरक्वाड़ी ), हमीरपुर निवासी शिवमकानूनगो ने प्रतिष्ठित आईसीएआर एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-2 (AIR-2) प्राप्त कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

शिवम अब भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई), नई दिल्ली से पीएच.डी. करेंगे।उन्होंने स्नातक की पढ़ाई डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नेरी (हमीरपुर)) से की तथा परास्नातक की उपाधि शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू से फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग विषय में प्राप्त की है।


अब वे इसी विषय में डॉक्टरेट करेंगे। प्रदेश के लिए यह बड़ीबाट है के अखिल भारतीय स्तर पर उसके छात्र टॉप रैंक हासिल कर रहे हैं।



Post Views: 247

















Total Users : 125219
Total views : 189404