



समीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी समीरपुर मंडल के अध्यक्ष अभय वीर सिंह लवली, महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार और हिटलर ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि देश में लागू किए गए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी ने आम नागरिकों को बड़ा उपहार दिया है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे आम जनता को जीएसटी कटौती के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। नई जीएसटी धाराओं के तहत कई दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं पर 0% जीएसटी लागू होगा। वहीं, जिन वस्तुओं पर पहले 28% टैक्स लगाया जाता था, उस पर टैक्स घटाकर 5% या 18% कर दिया गया है।


भाजपा नेताओं ने बताया कि इस सुधार से न केवल आम जनता को बल्कि देश के व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा जीएसटी की जटिलताओं को सरल बनाया गया है, जिससे कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।




















Total Users : 125219
Total views : 189404