




हमीरपुर/सुजानपुर :- किक बॉक्सिंग चैंपियन एवं आर्मी बैकग्राउंड से जुड़े सुनेश ठाकुर ने सुजानपुर में शिवा स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी की शुरुआत की। इस एकेडमी में युवा वर्ग को बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, डिफेंस और फिजिकल ट्रेनिंग की विशेष कोचिंग दी जाएगी।



सुनेश ठाकुर का यह कदम न केवल युवाओं को फिटनेस और खेलों की ओर प्रेरित करेगा, बल्कि सुजानपुर विधानसभा ही नहीं, पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।





इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने सुनेश ठाकुर की इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं को खेल व अनुशासन की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


यह पहल सुजानपुर के युवाओं के लिए एक नई ऊर्जा और अवसर लेकर आई है।










