रा. व. मा. वि. पट्टा में एनसीसी यूनिट का शुभारंभ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा में एन सी सी यूनिट का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर एन सी सी अधिकारियों ने विद्यालय में विद्यार्थियों का नामांकन किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी के गठन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा तथा बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का निरंतर विकास होगा।

 

बच्चों में शारीरिक दक्षता बढ़ेगी। एनसीसी के गठन से अभिभावकों में भी उत्साह है।समस्त विद्यालय प्रबंधन ने खुशी प्रकट करते हुए कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।