



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गाँव झानिक्कर व ग्राम पंचायत बारी मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया ।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के उदेश्य से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाए लगातार उपलबद्ध करवाई जा रही है ।



सेवा पखवाड़े के तहत अस्पताल सेवा ने झनिक्कर मे आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर मे 55 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व 36 लोगों ने रक्तजांच की सुविधा का लाभ उठाया, जिसमे 10 मरीज उच्च रक्तचाप, 6 मरीज मधुमेह, 18 मरीज जोड़ों के दर्द व 21 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।




टीम के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य उपचार सलाह व दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया । शिविर मे लोगों को हीमोग्लोबिन जांच व ब्लड ग्रुप जांच की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई ।

डॉ शिवानी ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उनको बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया । शिविर मे फार्मसिस्ट पूजा, लैब टेक्निशन प्रवीण व चालक रजनीश ने डॉ शिवानी के नेतृत्व मे अपनी सेवाए प्रदान की ।

स्थानीय गांववासियों, पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस सुविधा के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार जताया व धन्यवाद किया ।
















Total Users : 125209
Total views : 189390