



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक से श्रेष्ठ के छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने की सराहना करते हुए इस से एक सकारात्मक संदेश जाने की बात कही है।
“एक से श्रेष्ठ” के छात्रों ने बड़े पैमाने में सामाजिक कार्यों में की भागीदारी: अनुराग ठाकुर


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “विगत 11 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अनेकों उपलब्धियों, सुधारों व विकास का साक्षी बना है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वपटल पर भारत को नई पहचान दी है और सदा स्वयं से ऊपर देश को रखा है।



यही कारण है कि विगत कई वर्षों से मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। हर वर्ष प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा विभिन्न सामाजिक कार्यों में जनभागीदारी के रूप में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से देश भर में शुरू हुए ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भी अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा कर समाज सेवा के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है”

अनुराग ठाकुर ने कहा “ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में “एक से श्रेष्ठ” कार्यक्रम के छात्रों ने बड़े पैमाने पर सेवा पखवाड़ा में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जोकि अतिप्रशंसनीय है। “एक से श्रेष्ठ” कार्यक्रम के हज़ारों छात्रों ने वृहद् पैमाने पर वृक्षारोपण पर्यावरण सुरक्षा के अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
एक से श्रेष्ठ के सेण्टरों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जो छात्रों के बौद्धिक विकास में सहायक होगा। इसके अतिरिक्त सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीमों ने प्रदेश भर में जगह जगह मेडिकल कैंप लगाकर 5000 से लोगों का मुफ़्त जाँच, उपचार व दवा वितरित करने का काम किया।
















Total Users : 125209
Total views : 189390