




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- उपायुक्त कार्यालय की छत पर लगे हिमस्वैन के पुराने एवं नकारा घोषित दो टॉवरों की नीलामी 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे की जाएगी।



उपायुक्त के सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर ने बताया कि इन पुराने नकारा घोषित टॉवरों का वजन लगभग 7 क्विंटल है और इन्हें खुली बोली के माध्यम से नीलाम किया जाएगा।







नीलामी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है।










