



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत सफाई अभियान, 29 सितम्बर 2025 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एन.एस.एस. इकाई द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने सर सी वी रमन ब्लाक परिसर वाटिका में सफाई अभियान चलाया और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और समाज को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।



यह कार्यक्रम एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नैसर्गिक दीपिका खन्ना और प्रो विनोद चंद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नैसर्गिक दीपिका खन्ना ने कहा कि एन.एस.एस. स्वयंसेवक सेवा, अनुशासन और समर्पण के साथ समाज में स्वच्छता और जागरूकता की अलख जगाते रहेंगे। मौके पर नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर से श्रीमती दीपमाला ठाकुर उपस्थित हुए और स्वयंसेवकों को विकसित भारत क्विज़ में बढ़ चढ़ कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों की संख्या जोकि 200 हैं, से कई गुना अधिक लगभग 500 विद्यार्थियों ने विकसित भारत क्विज़ में भाग लेकर उपलब्धी हासिल की।




















Total Users : 125172
Total views : 189347