टौणीदेवी के चारों अनुभागों में 3 को बंद रहेगी बिजली

टौणीदेवी/हमीरपुर :-   विद्युत उपकेंद्र टौणी देवी में उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते 3 अक्तूबर को विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के चारों अनुभागों टौणीदेवी, टिक्करी, काले अंब और कोट में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

 

विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

[post-views]