




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर वीरवार सुबह हमीरपुर के गांधी चौक पर भी श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्थानीय नगर निगम ने इसके लिए गांधी चौक पर सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।
नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने के लिए वीरवार तड़के से ही लोगों के गांधी चौक पर पहुंचने की उम्मीद है।








इनके अलावा प्रशासन की ओर से सुबह करीब 8 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।




उन्होंने बताया कि नगर निगम ने इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।








