आपदा राहत कोष में अंशदान: आढ़ती एसोसिएशन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां आपदा राहत कोष के लिए आढ़ती एसोसिएशन, सोलन ने 16,62,996 के चेक भेंट किये।

 

एपीएमसी सोलन ने 11 लाख, प्रिंसिपल मार्केट सोलन ने 2,20,996 रुपये, एप्पल मार्केट सोलन ने 1,00,000 रुपये, टर्मिनल मार्केट यार्ड परवाणू ने 2,00,000 रुपये, सब मार्केट यार्ड वाकनाघाट तथा सब मार्केट यार्ड धर्मपुर ने 21,000-21,000 रुपये के चेक मुख्यमंत्री को भेंट कियेे।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी, एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर सहित एपीएमसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

[post-views]