



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, हमीरपुर में दीक्षांत समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। एस अफसर पर मुख्य अतिथि के पहुंचने पर औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा का एक सुंदर पौधा देखकर स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये और साथ में स्वच्छता के ऊपर एक बहुत ही सुंदर नाटक भी प्रस्तुत किया , जिसकी सभी ने बड़ी तारीफ की ।
विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा वितरित



इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं वर्क डिप्लोमा वितरित किए।



अपने संबोधन में डॉ. वर्मा ने कहा कि यह दिन केवल विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के सपनों का भी पर्व है।
मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु कौशल का उपयोग करने का दिया संदेश


उन्होंने कहा —“आपके पास जो व्यावसायिक प्रशिक्षण (ITI) है, वह केवल नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और रोजगार देने का मार्ग है। भारत को आप जैसे कुशल युवाओं की आवश्यकता है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा —
ज्ञान दिशा देता है।
कौशल अवसर देता है।

अनुशासन सफलता दिलाता है।

डॉ. वर्मा ने आह्वान किया कि विद्यार्थी केवल नौकरी खोजने तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता (Entrepreneurship) की ओर भी कदम बढ़ाएँ और Skill India, Make in India, Digital India जैसे अभियानों के वाहक बनें।
डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखुजी ऐसे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत ऐसे उद्यमी सरकार की ऋण योजनाएं जो की बिल्कुल कम ब्याज पर चलाई जा रहे हैं उनका पूरा फायदा उठाएं।
इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवी दास शहंशाह, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज, पूर्व प्रधान राकेश शर्मा, कुलदीप कुमार , सेवा दल अध्यक्ष सुनील कौशल, युवा कांग्रेस महासचिव रोहित व समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ किया गया।















Total Users : 125140
Total views : 189289