रोटरी क्लब द्वारा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- गांधी जयंती के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब हमीरपुर द्वारा हमीरपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गयाl यह स्वच्छता अभियान पक्का भरोसे शुरू किया गया तथा चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर में सफाई कार्यक्रम के बाद इसका समापन किया क्या l

 

रोटरी क्लब हमीरपुर के प्रेसिडेंट भगवती प्रशाद शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब हमीरपुर समय-समय पर स्वच्छता अभियान का आयोजन करता रहता हैl

आज का अभियान पक्का भरो चौक हमीरपुर से शुरू किया गया तथा हीरानगर क्षेत्र से होते हुए चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर तक के क्षेत्र में सफाईअभियान चलाया गया।

 

इस दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया तथा उसे म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मियों को सौंपा गया l

रोटरी क्लब के सदस्यों ने सुप्रभात क्लब हमीरपुर के सदस्यों के साथ मिलकर चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर में खरपतवार उन्मूलन में भाग लिया तथा पार्क के एक हिस्से की सफाई कीl

 

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सेक्रेटरी डॉक्टर विवेक शर्मा, रोटेरियन अजायब सिंह वनियाल, रोटेरियन रवि शर्मा रोटेरियन राकेश ठाकुर, रोटेरियन निखिल शर्मा तथा रोटेरियन हर्ष कालिया विशेष रूप से शामिल हुएl

 

 

[post-views]