




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से गौतम गर्ल्स कॉलेज हमीरपुर में हमीरपुर की महिलाओं से संवाद किया और बताया की नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यापक दृष्टिकोण वाला कानून है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और भारतीय विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा।
महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ये देश की महिलाओं की ताकत ही थी जिसने उन राजनीतिक दलों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने के लिए मजबूर किया जो पहले इसका विरोध कर रहे थे।



‘नारीशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम’ हमीरपुर में गौतम गर्ल्स कॉलेज में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में हमीरपुर महिला मंडल ने महिला आरक्षण विधेयक लाने के लिए प्रधान मंत्री का जोरदार स्वागत किया।






इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का सर्वसम्मति से पारित होना महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए योजनाओं के माध्यम से उन्हें बंधनमुक्त करने का हर संभव प्रयास किया।इस कानून के जरिए लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी पिछले तीन दशकों से प्रयास कर रही थी। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक कोई सामान्य कानून नहीं, यह नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा , पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर,मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत महामंत्री सुरेश सोनी और महिला मंडल की वरिष्ठ नेत्रियां महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता देवी, रीना, नीरू मिश्रा, कल्पना, मनु बाला नीना शर्मा, नीना ठाकुर, शीतल सुमन कपिल व कार्यकर्ता मौजूद रहे।











