झूठी गारन्टीयो वाली झूठी सरकार कहां से देगी महिलाओं को 1500 : अर्चना चौहान।

 

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्चना चौहान वह प्रदेश प्रवक्ता अनीता ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की

मुख्यमंत्री एक बार पुनः हिमाचल प्रदेश की माताओं-बहनों को प्रतिमाह ₹1500 देने की झूठी घोषणा करके गुमराह करने का प्रयास कर रहें है।

 

अर्चना चौहान ने कहा बजट पास होने के 6 दिन बाद सुक्खू सरकार की फिर से झूठी घोषणा है।हर महिला को 1500 रुपए महीना ।
बजट में कहीं प्रावधान नहीं, कहां से आयेंगे 800 करोड़,चुनाव नजदीक आते हैं और झूठी घोषणाएं शुरू हो जाती हैं ।

 

झूठी गारंटीयों वाली झूठी कांग्रेस सरकार। जिनके पास तनख्वाह के लिए पैसा नही वो 800 करोड़ महीने के कहाँ से लाएंगे । ये तो सरकार को खतरे में देख कर लिए गए निर्णय है । वो कहावत है ना कि , मरता क्या नही करता , अगर कांग्रेस सरकार 5 लाख महिलाओं को 1500 -1500 रुपए देने की घोषणा कर रही हैं।

 

तो बाकी 22 लाख महिलाएं कहां जाएगी जिनको आपने अपनी गारन्टीयो में बोला है कि हर घर की महिलाऐ चाहे वह एक हो दो हो तीन हो या चार हो सबको 1500 -1500 रुपए देने है यह कौन सी गारंटी पूरी हो रही है क्यों महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार ही थी।

 

जिन्होंने सत्ता में रहते हुए चार लाख पचास हजार महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी थी। अर्चना चौहान ने कहा कि अब कांग्रेस कितने भी झूठ बोले लेकिन प्रदेश की महिलाएं उनके झूठे बहकावे में नहीं आएगी और आने वाले लोकसभा में प्रदेश की चारों सीटों को भाजपा की झोली में डालेगी और झूठ का बदला लेगी।

[post-views]