




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र सिंह वन्याल की अध्यक्षता में नागेश्वर महादेव मन्दिर परिसर, बिझड़ी , ज़िला हमीरपुर में आयोजित की गई, जिसका संचालन खण्ड़ महासचिव तोता राम जंजुआ द्वारा करते हुए उपस्थित सदस्यों को खण्ड़ इकाई में चल रही गतिविधियों से अवगत करवाया गया व खण्ड़ बैठकों में पेंशनरों की उत्साहजनक उपस्थिति के लिए सभी का आभार जताया । ज़िला प्रधान श्री के.सी.गौतम अस्वस्थ होने के कारण बैठक में उनकी कमी जरूर अखरती रही।
बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, ज़िला महासचिव शम्भू राम जसवाल, खण्ड़प्रधान नरेन्द्र वन्याल, करतार सिंह ढ़िलों, जगन्नाथ धीमान, संरक्षक परस राम ठाकुर, सुख देव धीमान, मोहिंद्र सिंह, जोगिंद्र वर्मा आदि प्रमुख रहे।



बैठक में पेंशनरों की मांगों व समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने सरकार द्वारा पेंशनरों के पेंशन संशोधन वकाया व महंगाई भत्ता की जारी किस्त के वकाया के भुगतान हेतु दिनांक 4 मार्च, 2024 को जारी आदेश पर कड़ा ऐतराज जताया गया, हालांकि सरकार द्वारा जारी आदेशों को 5 मार्च, 2024 को वापस ले लिया हो, कर्मचारियों व पेंशनरों के प्रति जिनका प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा हो, को सेवानिवृत्ति के वाद उनके देय वकाया हक़ को भिखारियों की तरह टुकड़ों में देने की सोच दर्शाती है कि सरकार कर्मचारियों व पेंशनरों के प्रति कितना सम्मान रखती है।






प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा पेंशनरों की मांगों पर चर्चा पर सदस्यों को आश्वासन दिया कि संघ पेंशनरों के स्वाभिमान व सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले हर प्रयास का विरोध करेगा। उन्होंने बताया कि इस वार संघ का स्थापना दिवस समारोह दिनांक 29 मार्च, 2024 को ऊना ज़िला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वावा रूद्रानन्द, नारी में मनाया जाना प्रस्तावित है जिसके वारे हमीरपुर ज़िला की 11 मार्च की मासिक बैठक में समारोह में ज़िला से पेंशनरों के भाग लेने वारे कार्यक्रम की जानकारी दे दी जाएगी। पदाधिकारियों से आग्रह किया गया सभी संघ सुदृढ़ता के लिए अपने खण्ड़ो में सदस्यता कार्यक्रम को जारी रखें।


बैठक में 80 वर्ष आयुवर्ग के पेंशनरों जिनमें सर्वश्री शिव सिंह ढ़टवालिया, महारल, परस राम ठाकुर, मैहरे, वलवंत सिंह, दबेड धंगोटा, चरण दास, गारंटी, करतार सिंह, बग्गी, दलीप सिंह, चकमोह, ब्रह्मा नन्द, बुथान व राम चन्द, दख्योड़ा को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा शाल व हार पहनाकर सम्मानित किया गया व उनकी दीर्घायु की कामना की गई। जो वरिष्ठतम पेंशनर बैठक में न आ सके खण्ड़ पदाधिकारी उन्हें घर जाकर सम्मानित करेंगें।


उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री अजीत सिंह चौधरी, तारा चन्द वर्मा, ब्रह्म नन्द, मिल्खी राम, राजेन्द्र गुलानी, पुरूषोत्तम, अमर नाथ, वेली राम, विचित्र सिंह, विनारसा देवी, दलीप सिंह, जैसी राम धीमान, वलवंत सिंह, आर सी धुलारटिया, करतार सिंह ढ़टवालिया, विक्रम सिंह, हेम राज, किशोरी लाल,हरवंश लाल, जोगिंद्र ढ़टवालिया, सोम दत्त, राम किशन, ऊधम सिंह राम लाल कौशल, अशोक कुमार, हंस राज शर्मा, रवि दत्त शर्मा, सुदेश कुमार, लेख राम, जोगिंद्र नाथ, मोहिंद्र सिंह, प्रेम लाल, गुरदास राम, अमर चंद सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए ।







