



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- देवभूमि हिमाचल की पावन धरती और माता ज्वाला देवी जी के आशीर्वाद से हमारे गाँव ऊटपुर की होनहार बेटी मनीशा कुमारी ने एशियन एथलेटिक चैम्पियनशिप 2025-2026, राँची में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर न केवल अपने परिवार और गाँव का, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश और भारतवर्ष का नाम रोशन किया है।

माता ज्वाला देवी जी की कृपा, अपने अथक परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के बल पर उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।


युथ क्लब ऊटपुर जनकल्याण इस गौरवपूर्ण सफलता पर अपनी बेटी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता है।



यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है कि हमारी देवभूमि की लाडली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा ऊँचा फहराया है।
आज इस शुभ अवसर पर युथ क्लब ऊटपुर जनकल्याण द्वारा उन्हें एक सम्मान चिन्ह (Momento) भेंट कर उनका अभिनंदन किया जा रहा है।

हम उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तरोत्तर प्रगति और निरंतर सफलता की हार्दिक कामना करते हैं।
माता ज्वाला देवी जी से प्रार्थना है कि वह अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और हमारी बेटी आगे भी देश व प्रदेश का नाम ऐसे ही ऊँचा करती रहे।
















Total Users : 125168
Total views : 189342