




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- युवा कांग्रेस हमीरपुर ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की I भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी I

इंदिरा गांधी जी ने अपने अदम्य साहस और दूरदृष्टि से भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया I



जबकि सरदार पटेल ने अपनी एकता, निष्ठा और दृढ़ नेतृत्व से अखंड भारत की नींव रखी।





दोनों महान नेताओं के आदर्श हमें एक सशक्त, एकजुट और प्रगतिशील भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।





इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अखिलेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बिशव शामा,शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष रजत राणा और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कुलदीप सिंह ठाकुर, साईं चीड़ा,अंकित ,नीरज और अन्य युवा साथी उपस्थित रहे I








