रा. मा. पा. चमनेड में वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्य अतिथि रहे: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमनेडमें आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही उत्सवी एवं गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

 

राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमनेड में वार्षिक पारितोषिक समारोह उत्सवपूर्ण माहौल में सम्पन्न, मुख्य अतिथि रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

मुख्य अतिथि के स्कूल परिसर में पहुंचने पर मुख्य अध्यापिका श्रीमती रानी, विद्यालय स्टाफ एवं एसएमसी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में पंचायत के निवासी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी डॉ. वर्मा का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

 

द्विप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात मुख्य अध्यापिका, स्टाफ और एमसी सदस्यों द्वारा डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को टोपी, साल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ विषय पर प्रस्तुत भावपूर्ण नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के महत्व का प्रेरणादायक संदेश दिया।

 

अपने सम्बोधन में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा—

“आज चाचा नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले बाल दिवस की सभी बच्चों को हार्दिक बधाई। चाचा नेहरू हमेशा कहते थे कि ‘बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं’ और उनके सर्वांगीण विकास के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध रहे। स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह के इस विशेष दिन पर बच्चों का उत्साह और उनकी प्रतिभा देखकर अत्यंत खुशी हो रही है।”

 

डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान से उठकर मात्र तीन वर्षों में पाँचवें स्थान पर पहुंच गया है।

 

मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा प्रथम कक्षा से अंग्रेजी माध्यम लागू किया गया है।

 

प्रदेश के 100 विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित करने का ऐतिहासिक कदम लिया गया है, ताकि हिमाचल के बच्चे किसी भी राज्य या देश के बच्चों से पीछे न रहें।

समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें—

 

ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी, उप प्रधान जीवन शर्मा,

पूर्व प्रधान कमल पठानिया, पूर्व उपप्रधान प्रकाश शर्मा

ज्ञानचंद शर्मा, दुर्गा दास, महेंद्र कुमार, करमचंद तथा क्षेत्र के कई अन्य प्रमुख नागरिक शामिल रहे।

 

 

[post-views]