



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, MY Bharat के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएँ आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



इसी पहल के तहत, 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने Sardar@150 Unity March की शुरुआत की। यह भारत सरकार और MY Bharat की पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है।




इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मेरा युवा भारत हमीरपुर हिमाचल प्रदेश की तरफ़ से यूनिटी मार्च कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय अणु में आयोजित किया गया जिसकी थीम एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है।

मेरा युवा भारत हमीरपुर की तरफ़ से जिला युवा अधिकारी दीपमाला,राजकीय महाविद्यालय अणु के एन एस एस समन्वयक एन डी खन्ना तथा विनोद कुमार व अन्य प्रोफेसर तथा ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं अध्यापकगण आदि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे यह कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय अणु हमीरपुर में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने,स्वदेशी अपनाने तथा नशामुक्त समाज के प्रति युवाओं को दायित्व के बारे में अवगत कराया गया।
सतीश सोनी मुख्य अतिथि दोरा कार्यक्रम में दीप जलाकर व सरदार पटेल को पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा युवाओं दोरा वंदेभारत वि देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
माय भारत हमीरपुर की जिला युवा अधिकारी दीपमाला दोरा सरदार पटेल कि जीवनी व उद्देश्यो के बारे में युवाओं को अवगत कराया गया उनके दोरा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने व स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि दोरा युवाओं को आत्मनिर्भर भारत तथा नशामुक्त भारत की शपत भी दिलाई गई तथा समस्त युवाओं को नशे से दूर रहने के लिय तथा अपने आस पड़ोस का वातावरण साफ़ रखने हेतु अपील की गई उसके उपरांत सरदार पटेल देशभक्ति के नारों व झंडों के साथ यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया जो की राजकीय महाविद्यालय अणु कॉलेज से चिल्ड्रेन पार्क हीरानगर तक आयोजित की गई ।

इस पदयात्रा में लगभग 500 युवाओ दौरा भाग लिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश सोनी प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय अणु ने सिरकत की और गेस्ट ऑफ ओनर के तोर पर उप-प्रधानाचार्य एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर व ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल अणु के प्राचार्य को सम्मानित किया गया ।















Total Users : 125179
Total views : 189354