



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राजकीय उच्च पाठशाला झटवाड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रहे हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपए देने की घोषणा भी की।



पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने भी अपने संबोधन में कहा कि सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री आम लोगों के हित में सराहनीय योजनाएं तैयार कर रहे हैं।




इससे पहले, मुख्याध्यापक मदनलाल धीमान ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


















Total Users : 125226
Total views : 189414