




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, ज़िला इकाई की बैठक दिनांक 8 दिसम्बर, 2025 को ज़िला प्रधान के.सी.गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई जिसका संचालन महासचिव शम्भू राम जसवाल ने किया। पेंशनर साथियों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, तदुपरान्त पेंशनरों को बैठक एजैंडा से अवगत करवाया गया।
बैठक में डा0 लैफ्टीनैट कर्नल राहुल सन्धू , कलियरमैडी हैल्थ केयर, खरड़ , मोहाली के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को कैंसर की विमारी के सम्बन्ध में जागरूक करवाया गया व उपचार वारे जानकारी दी गई।



चर्चा में भाग लेने वालों में मुख्यतः प्रदेशाध्यक्ष के०सी० गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, प्रदेश वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, वरि. उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, जगदीश शर्मा कारगू, नरेंद्र वन्याल, देव राज पटियाल, जैसी राम विमल, जगदीश शर्मा डुगली, राज कुमार पटियाल आदि प्रमुख रहे।





मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिला विलासपुर में संघ गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु पेंशनर दिवस समारोह घुमारवीं में आयोजित करने कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने संघ गतिविधियों में तेज़ी लाए जाने वारे खण्ड इकाईयों को निरन्तर सदस्यता अभियान जारी करने का आग्रह किया गया।


ज़िला प्रधान के.सी. गौतम ने बताया कि इस वर्ष पेंशनर दिवस समारोह घुमारवीं, ज़िला विलासपुर में मनाया जा रहा हहै, जिसमें खण्ड इकाईयों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया गया।




उन्होंने जानकारी दी कि जिन पेंशनरों ने जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा नहीं करवाया है उनकी पेंशन वन्द हो गई है, वे शीघ्र अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करवाएं।
लम्बित मांगों के सम्बन्ध में वताया गया कि 8 नवम्बर को संघ का एक शिष्टमंडल माननीय मुख्यमंत्री से मेरी, कांगू में मिला व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें जनवरी, 2016 से संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन का वकाया का भुगतान, चिकित्सा बिलों के लिए पर्याप्त वजट व महंगाई भत्ता की किस्तें जारी करना शामिल है।
हमीरपुर खण्ड प्रधान देव राज पटियाल ने जानकारी दी कि दिनांक 15 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 10 वंदे हमीरपुर खण्ड के 80 वर्ष आयु वर्ग को सदस्यों को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम शिव मंदिर परिसर, हमीरपुर में रखा गया है।

ज़िला बैठक के उपरांत पदाधिकारियों ने ज़िला कोषाधिकारी से मिल कर पेंशनरों के मुद्दों का निराकरण करवाया गया।

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री सालीग्राम ठाकुर, जगदीश चन्द शर्मा, रत्न चन्द घांघरा, दीप चन्द शर्मा, लवकेश कुमार, चत्तर सिंह, कर्म चन्द, पृथ्वी चन्द, जगन्नाथ शर्मा, लेख राम कौशल, सुनील कपिल, अशोक, राम स्वरूप , अमीं चन्द, प्रताप ठाकुर, हेम राज शर्मा, तोता राम जंजुआ, देश राज शर्मा, उर्मिला आनन्द, राम चन्द कटोच, विजय कुमारी, अशोक कुमार सोनी, प्रेम चन्द शर्मा, अमर नाथ शर्मा, तिलक राज, प्रकाश चन्द, ओमप्रकाश भाटिया, सुभाष कानगो, प्रीतम चन्द, मदन, मिल्खी राम, आज्ञा दत्त, लेख राज, जोगिंद्र सिंह, वालकृष्ण शर्मा, अनिरूद्ध डोगरा,
50 के करीब पदाधिकारियों एवं पेंशनरों ने भाग लिया ।




