राज राजेशवरी कालेज आफ एजुकेशन द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   राज राजेशवरी कालेज आफ एजुकेशन भोटा, हमीरपुर द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस एक दिन के भ्रमण पर प्रशिक्षु बर्ग भोटा से निम्नलिखित धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

(क) ज्वाला जी।

(ख) माता बज्रेशवरी।

(ग) चामुंडा माता।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति के विषय के सम्बन्ध में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की कालेज के प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान, ने प्रशिक्षु बर्ग जिसमें बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ व बीÛ एÛ के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण एक ज्ञानोपार्जन का कार्य भी करते हैं व यह सभी क्रियाएं शिक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है।

यह एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कालेज कमेटी के चेयरमैन  मनजीत सिंह  द्वारा फ्री आॅफ काॅस्ट भेजा गया। इस एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में समन्वयक श्री अजय कुमार, कालेज कमेटी के सेक्रेटरी  कुलवीर सिंह ठाकुर व कालेज का स्टाफ भी साथ था।

 

 

[post-views]