



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर ने SPIC MACAY के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “भरतनाट्यम 2025” का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन पारुल सोन्धी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार अरूपा लाहिड़ी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उनके साथ संगीत टीम में आदर्श नायर (स्वर), रतुल एस. कुमार (मृदंगम) तथा सौम्या कन्नन (वायलिन) ने मधुर धुनों से प्रस्तुति का सौंदर्य बढ़ाया। हीरा नगर और विकास नगर कैंपस के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम देखा तथा संवाद सत्र में भरतनाट्यम के मूल पदों, भावों और मुद्राओं की जानकारी प्राप्त की।



वे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2019) से सम्मानित युवा कलाकार हैं और प्रसिद्ध नृत्यांगना चित्रा विश्वेश्वरन की शिष्या हैं। उन्होंने कई देशों में प्रदर्शन कर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहुँचाया है।




कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने अरूपा लाहिड़ी एवं उनकी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन और विद्यार्थियों को शास्त्रीय कला के प्रति प्रेरित करने के लिए हृदयपूर्वक धन्यवाद प्रकट किया।


















Total Users : 125168
Total views : 189342