सुपर मैगनेट के छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  सुपर मैगनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन टाउन हॉल में किया गया जिसमे नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की | बच्चों द्वारा इस मौके पर शिव तांडव, पहाड़ी नाटी , राजस्थानी नृत्य, गिद्दा, भंगड़ा की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी।

इस अवसर पर आईआईटी , एनआईटी , एमबीबीएस में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया और शैक्षणिक, खेलकूद , सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों को ट्रॉफी और मैडल दिए गए |

स्कूल के अध्यक्ष इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा ने सुपर मैगनेट ग्रुप के सफर और भविष्य की कार्यशैली पर प्रकाश डाला और प्रधानाचार्य वाटिका सूद द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पेश की गयी |

 

निदेशक अमित कपिल ने बताया कि इस अवसर पर धाम का आयोजन भी किया गया | इस अवसर पर स्कूल निदेशक मीना शर्मा , स्कूल के स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |

[post-views]