डिस्ट्रीब्यूटर एलायंस के बैनर तले प्रदेश भर के व्यापारी मांगों को लेकर करेंगे आवाज बुलंद: राजेंद्र सोनी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  डिस्ट्रीब्यूटर एलियांज ऑफ हिमाचल प्रदेश के बैनर तले प्रदेश भर के व्यापारी अपनी लंबित मांगों को लेकर उन्ना  में 18 मार्च को आवाज बुलंद करेंगे। डिस्ट्रीब्यूटर एलायंस की कई मांगे पिछले काफी समय से लंबित चल रही है एलाइंस की स्टेट एग्जीक्यूटिव की इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
छोटे और मध्यम दुकानदारों के लिए एफएसएसएआई फीस हो एक समान
 जानकारी देते हुए डिस्ट्रीब्यूटर एलायंस के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सोनी ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में एफएसएसएआई ने जो फीस निर्धारित कि है उसमें काफी अंतर है जिसमें छोटे व्यापारी के लिए ₹100 तो मध्यम व्यापारी के लिए सीधे ₹2000 की फीस निर्धारित की गई है उनके संगठन की मांग है कि इन दोनों वर्गों के व्यापारियों की फीस एक समान ₹100 की जाए ताकि व्यापारियों को इससे राहत मिल सके।
 इसके अलावा जब भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुकानों में खाद्य पदार्थों को लेकर सैंपल भरे जाते हैं तो उसमें सीधा चालान और कैस की कार्यवाही संबंधित दुकानदार के ऊपर की जाती है जबकि डिस्ट्रीब्यूटर एलायंस की मांग है कि इसमें में मुख्य पार्टी  खाद्य पदार्थ बनाने वाली संबंधित कंपनी को बनाया जाए।
जबकि दुकानदार को इसमें गवाह के रूप में रखा जाए क्योंकि ऐसे मामले सालों तक लंबे चलते हैं और इसमें दुकानदार को ही कानूनी प्रक्रिया की कार्यवाही में पीसना पड़ता है। इसके अलावा एलायंस की कुछ अन्य मांगे भी है जिन्हें स्टेट एग्जीक्यूटिव की बैठक में रखा जाएगा।
[post-views]