हमीरपुर पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का हमीरपुर मंडल द्वारा किया गया भव्य स्वागत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार हमीरपुर मंडल में पहुंचने पर हमीरपुर मंडल द्वारा टिक्कर और ताल में उनका भव्य स्वागत किया गया।
अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर हमीरपुर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हार्दिक आभार जताया।
हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नवीन शर्मा,मंडल महामंत्री सुरेश सोनी मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज सचिव जोगिंदर शहरी इकाई अध्यक्ष मुनीश पुरी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया की अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार लोकसभा प्रत्याशी बनाना हमीरपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर का चार बार का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और सफल रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर भाजपा ने लोकसभा के हर घर हर वर्ग तक पहुंचाया है।
 उन्होंने बताया अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर भाजपा ने किसानों महिलाओं गरीबों वह वंचितों को विभिन्न कल्याणकारी  योजनाओं के तहत लाभ पहुंचा कर हमीरपुर लोकसभा को बुलंदियों पर पहुंचाया है।
उन्होंने बताया कि इस बार भी अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार लोकसभा मैं भेज कर अब की बार चार सौ सीटें जितवा कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
इसी कड़ी में अनुराग ठाकुर का हमीरपुर मंडल में पहुंचने पर मंडल ने भव्य स्वागत किया गया।
[post-views]