



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, हमीरपुर में ऐक्टेंशन लेक्चर की श्रंखला को जारी रखते हुए काॅलेज सहायक प्रोफेसर सुनील कुमार द्वारा फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर दिया गया। सहायक प्रोफेसर के व्याख्यान का विषय “ड्रग्स “ था।

सर्वप्रथम स्टाफ सचिव श्री मति तनुजा ने श सुनील कुमार का स्वागत किया। सुनील कुमार जी ने बताया कि ड्रग्स दो प्रकार की होती है। एक दवाईयों के रूप में और दूसरी नशीले पदार्थों के रूप में दवाईयां हम डाक्टर की सलाह से किसी विमारी को ठीक करने के लिए प्रयोग करते हैं।


इसके अलावा कुछ नशीले पदार्थ सिर्फ व्यक्तिगत खुशी के लिए प्रयोग किए जाते हैं जो आगे चलकर लत का रूप ले लेते हैं और इस लत से छटकारा पाने के लिए फिर पुनर्वास ही एकमात्र रास्ता रह जाता है और कई बार तो लोग नशे की लत के चलते अपनी जान भी गवा देते हैं।



इस नशे से बचने के लिए समाज का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अगर अपने बच्चों को इस लत से बचाना है तो बच्चों की अच्छी परवरिश करे उनकी पूजा पाठ में रूची बढ़ाएं, अच्छी शिक्षा दें और उन पर नजर रखें तथा अवश्यकता से अधिक पैसा न दें। अंत में सुनीता गौतम ने सुनील कुमार का इस विषय पर चर्चा करने के लिए और अच्छे सुझाव देने के लिए धन्यवाद किया।
इस व्याख्यान के अन्त में काॅलेज प्राचार्य डाॅÛ राज कुमार धीमान ने इस महत्वपूर्ण विषय के बारे में बताने के लिए सहायक प्रोफेसर सुनील कुमार का धन्यवाद किया इस उपलक्ष्य पर बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ तथा बीÛ ए के सभी छात्र व संपूर्ण स्टाॅफ उपस्थित रहा।

















Total Users : 125140
Total views : 189289