



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक समारोह के समापन के पश्चात, पवन ने एक समाजसेवी की भूमिका निभाते हुए अपने प्रवासी भाई की सहायता के लिए आगे आये, जिनका एक मजदूर मित्र बिहार जिले का निवासी है, जो मार्च महीने में एक हादसे का शिकार हो गया था और पहाड़ी से गिरने के कारण उसका शरीर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
पवन ने उनकी सहायता के लिए डॉ डोगरा से गुहार लगाई और मौके पर पहुंचने के बाद, सैनी की रिपोर्ट के माध्यम से प्रवासी भाई की स्थिति का जायजा लिया गया और उन्हें तत्काल दवाइयां प्रदान की गईं।


साथ ही, उन्हें MRI करवाने की सलाह दी गई, लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा था क्योंकि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनके ऑपरेशन में किस धातु के स्क्रू लगाए गए हैं।



इस समस्या का समाधान निकालने के लिए, डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने तत्काल प्रभाव से बिहार जहां उनका ऑपरेशन हुआ था, वहां के डॉक्टर से संपर्क किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद, प्रवासी भाई के स्वास्थ्य संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त की गई और अब उन्हें MRI करवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

इस अवसर पर निस्वार्थ भाव सेवा संगठन संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह डोगरा, जिला युवा अध्यक्ष विकास मेहरा, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान राज्य कार्य कारिणी सदस्य जीवन राम जी और डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा उपस्थित रहे और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
















Total Users : 125168
Total views : 189342