



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन बायोलॉजी (NSEB) ओलंपियाड के हाल ही में घोषित परिणामों ने हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण लाया है। नवंबर माह में आयोजित हुई इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में देश भर से 30,000 से भी अधिक मेधावी छात्रों ने हिस्सा लिया था।


इस राष्ट्रीय स्तर की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच, पूरे भारत से केवल 441 छात्रों का चयन अगले चरण (INBO) के लिए हुआ है। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।



कि इन 441 छात्रों में हिमाचल प्रदेश से मात्र 2 छात्र ही अपनी जगह बना पाए हैं, जिनमें से एक आयान चोपड़ा, आकाश संस्थान हमीरपुर के नियमित छात्र हैं।






आयान की यह असाधारण उपलब्धि उनके कड़े परिश्रम, अटूट समर्पण और संस्थान के बेहतरीन मार्गदर्शन का प्रमाण है।


30,000 से अधिक छात्रों की भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाना और प्रदेश के उन केवल दो छात्रों में शामिल होना जिन्होंने यह मुकाम पाया, संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।























