सत्र 2026 – 27 कैमली छात्र कल्याण संघ की नव कार्यकारिणी का हुआ घटन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  कैमली छात्र कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सत्र 2026–27 के लिए नव निर्वाचित इकाई का गठन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं छात्र हितों के प्रति प्रभावी बनाना रहा। इस अवसर पर संघ के सभी सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया और संगठन की कार्यप्रणाली, दायित्वों के वितरण एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कपिल वर्मा को अध्यक्ष एवं कर्ण शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक संतुलन एवं कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए अन्य दायित्वों का भी वितरण किया गया, जिसके अंतर्गत सक्षीत ठाकुर एवं इंदु वर्मा को उपाध्यक्ष, कर्ण शर्मा एवं युवराज को सह सचिव, रमन ठाकुर, अक्षय ठाकुर, गौरव ठाकुर एवं वीरेंद्र ठाकुर को सलाहकार मंडल, अंकुश को कोषाध्यक्ष एवं दीपक को भी कोषाध्यक्ष, रिकी, यश , दीपक एवं गौरव को प्रबंधन समिति, गौतम ठाकुर, शीतल एवं पंकज ठाकुर को अनुशासन समिति, इंदु वर्मा, रंजना, दिव्या एवं हेमलता को सांस्कृतिक समिति, गौरव, प्रांजल, सुनील, अर्जुन, जीतन, चाहत एवं गौरव को समन्वय समिति तथा अंकिता ठाकुर एवं रितिका ठाकुर को सोशल मीडिया संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के संविधान, मर्यादा एवं अनुशासन का पूर्ण पालन करने तथा छात्र हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। यह निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र में छात्रों से जुड़े शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जाएगा।

इसके साथ ही संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि सत्र 2026–27 के दौरान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविरों का आयोजन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान, जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों को निरंतर संचालित किया जाएगा। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठनात्मक एकता, सामूहिक नेतृत्व एवं पारदर्शी कार्यशैली के माध्यम से कैमिली छात्र कल्याण संघ आने वाले समय में छात्र हितों की सशक्त आवाज बनकर उभरेगा।