



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर का गुरुवार को हमीरपुर बाजार में अचानक आगमन स्थानीय लोगों के लिए एक सुखद आश्चर्य रहा। यह दौरा किसी औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ था।
अनुराग ठाकुर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जनसमस्याओं का समाधान कर रहे थे। इसके उपरांत अनुराग ठाकुर ने वाहन का प्रयोग करने के बजाय हमीरपुर के अपर बाजार से पैदल गुजरने का निर्णय लिया।


इस दौरान उन्होंने रास्ते में स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से आत्मीयता से मुलाकात की। जनता ने भी उन्हें अपने बीच पाकर गर्मजोशी से अभिवादन किया।



पैदल भ्रमण के दौरान बाजार में सहज और अपनत्व भरा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त बातचीत की, वहीं अनुराग ठाकुर ने भी सभी का हालचाल जाना और संवाद स्थापित किया।
यह अनौपचारिक और अचानक हुआ दौरा एक बार फिर यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि के रूप में अनुराग ठाकुर आम जनमानस से सीधे जुड़ाव और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हैं।

















Total Users : 125183
Total views : 189358