हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक के.सी.गौतम की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, ज़िला इकाई की बैठक दिनांक 12 जनवरी, 2025 को प्रदेश एवं ज़िला प्रधान के.सी.गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई जिसका संचालन महासचिव शम्भू राम जसवाल ने किया। पेंशनर साथियों तथा कुपवी वस दुर्घटना में 14 लोगों की मृत्यु पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, तदुपरान्त पेंशनरों को बैठक एजैंडा से अवगत करवाया गया।

चर्चा में भाग लेने वालों में मुख्यतः प्रदेशाध्यक्ष के०सी० गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, प्रदेश वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, अवनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बनारसी दास पटियाल, वरि. उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, रत्न चांगरा , जगदीश शर्मा कारगू, देव राज पटियाल, पृथ्वीराज शर्मा, जगदीश चन्द शर्मा डुगली, राज कुमार पटियाल, आदि प्रमुख रहे।

 

मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा ने अपने वक्तव्य में जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री जी से शिमला में वार्ता सौहार्दपूर्ण रही और सचिवालय में अधिकारियों से मिलने का मौका भी प्राप्त हुआ है।

 

ज़िला प्रधान के.सी. गौतम ने पेंशनर दिवस समारोह घुमारवीं, ज़िला विलासपुर में ज़िला हमीरपुर के समस्त पदाधिकारियों व पेंशनरों के योगदान के लिए आभार प्रकट किया। जानकारी दी कि पेंशनरों की लम्बित मांगों वारे संघ का शिष्टमंडल शिमला में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिला।

 

माननीय मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को वताया कि इस वित्तीय वर्ष में 70-75 आयु वर्ग के पेंशनरों को वकाया राशि का भुगतान पूरा कर दिया जाएगा व नये वित्तीय वर्ष में पेंशनरों की सभी मांगों को पूरा करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 29 मार्च को संघ स्थापना दिवस समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी को शामिल होने वारे निमन्त्रण दिया गया है।

 

बैठक में ज़िला प्रधान व महासचिव पद पर नये पदाधिकारियों के चयन वारे विचार-विमर्श हुआ। मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को ज़िला के पदों से भारमुक्त करने हेतु उक्त पदों पर आज ही चयन का प्रस्ताव रखा। हाऊस की सर्व-सहमति से श्री देव राज पटियाल को निर्विरोध ज़िला प्रधान व श्री तोता राम जंजुआ को ज़िला महासचिव चयनित किया गया। चयन पर उपस्थित सदस्यों ने गर्मजोशी से नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री सालीग्राम ठाकुर, वेद प्रकाश पाठक, दीप चन्द शर्मा, रोशन पटियाल, चत्तर सिंह, कर्म चन्द कानगो, जैसी राम पुरी, लेख राम कौशल, राम चन्द कटोच, सुनील कपिल, प्रताप ठाकुर, तोता राम जंजुआ, देश राज शर्मा, राम चन्द कटोच, दलीप चन्द, वलदेव सिंह, सतीश कटोच, प्रीतम चन्द, राम कृष्ण, हरवंश लाल, मिल्खी राम शर्मा, लेख राज, जोगिंद्र सिंह पुंडीर,अनिरूद्ध डोगरा, जगन्नाथ, देव राज शर्मा, सन्तोष वन्याल, रणजीत सिंह, सीता राम, धनी राम सहित अन्य पदाधिकारी/ पेंशनर्ज़ उपस्थित रहे ।

 

 

 

 

[post-views]