कांग्रेस सेवादल की बैठक हेम राज भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई संपन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- कांग्रेस सेवादल हमीरपुर की बैठक हेम राज भारद्वाज कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में PWD रैस्ट हाऊस हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 20-1-26 को केंद्र द्वारा मनरेगा योजना में किए गए बदलाव से होंने बाले दुष्परिणाम पर होंने बाले ब्लाक स्तरीय रोष प्रदर्शन पर विचार विमर्श किया गया और रूप रेखा तैयार की गई

दिनांक 25-1-26 को जिला कांगड़ा में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय स्टेट हुड प्रोग्राम में सम्मिलित होने पर विस्तार से चर्चा हुई।

हमीरपुर में नवनियुक्त जिलाधीश से शिषटाचार भेंट करने और उन्हें सम्मानित करने पर चर्चा हुई ।

 

हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस के प्रचार प्रसार और जीत पक्की करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

 

बैठक में कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष श्री राजीव कौशल, सुनील कौशल,सुबेदार हंस राज शर्मा,दलीप कुमार, सुरेन्द्र जरयाल, राजीव जसल,रमेश चंद, कांग्रेस शहरी अध्यक्ष श्री देवी दास शहनशाह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, सुभाष चंद, रबी पटियाल, सुरजीत कुमार,महींदर सिंह, जोगिंदर पाल, किशोरी लाल वर्मा, ईश्वर दास, सुबेदार सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, अब्दुल,राजेश और संजय कुमार।