




मंडी/सरकाघाट :- हृदय विदारक समाचार
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत मसेरन के डून गाँव से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शो*क में डुबो दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले, हमेशा हँसते-हँसाते रहने वाले युवा केशु राजपूत के घर आज मातम पसरा हुआ है।
बहुत ही दुखद भगवान ऐसा किसी के साथ न करे




ढाई वर्षीय मासूम बेटी घर में रखी पानी की बाल्टी में गिर गई। परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था—डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





इस एक क्षण की त्रासदी ने पूरे परिवार से उनकी खुशियाँ छीन लीं। मासूम की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आँख नम है। गाँव से लेकर पूरे सरकाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।




ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत मासूम आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक और भगवान परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति ????
भावपूर्ण श्रद्धांजलि ????








