



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मेरा युवा भारत हमीरपुर एवं एरिया पब्लिक स्कूल फगोटी दोरा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कैप्टन सुरजीत सिंह, सूबेदार योगेश, देशराज धतवालिया, और जसवंत सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में नेताजी के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियां की गईं, जिसमें बच्चों ने उनके जीवन और उनके योगदान को दर्शाया।




मुख्य अतिथि ने नेताजी के जीवन और उनके आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
स्कूल के प्रिंसिपल देशराज धतवालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का आयोजन करने वाले शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी।

इस अवसर पर स्कूल में एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने नेताजी के जीवन और उनके आदर्शों पर निबंध और कविता प्रतियोगिता में भाग लिया।
















Total Users : 125289
Total views : 189532