



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेरा युवा भारत हमीरपुर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन हमीरपुर में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, जिसका नारा है “मेरा युवा भारत, मेरा वोट”।


यह कार्यक्रम एक राष्ट्रव्यापी युवा आंदोलन है, जिसका उद्देश्य जागरूक, नैतिक और भागीदारीपूर्ण चुनावी सहभागिता को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं पर ध्यान केंद्रित करना है।



इस कार्यक्रम के माध्यम से, युवा नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा, मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची में सुधार को प्रोत्साहित किया जाएगा, और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा और पहली बार मतदान करने वाले युवा सक्रिय रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम,पहली बार मतदान करने वालों का सम्मान, मतदाता जागरूकता संवाद, शपथ ग्रहण समारोह और जनसंपर्क शामिल हैं।

मेरा युवा भारत हमीरपुर की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने सभी युवा नागरिकों से आग्रह करता है कि वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यकम पर रविवार – 2026 में सक्रिय रूप से भाग लें और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में योगदान दें।
















Total Users : 125140
Total views : 189289