



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को नगर निगम हमीरपुर के अंतर्गत जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतापनगर में नाले के चैनलाइजेशन कार्य, महाराणा प्रताप पार्क के आस-पास मरम्मत एवं चैनलाइजेशन कार्य, हिमुडा कॉलोनी के पास पार्क के निर्माण कार्य और अन्य कार्यों का जायजा लिया तथा निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने दुगनेड़ी में स्थित कचरा प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण भी किया। नगर निगम के कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए जारी सभी कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी तथा वह स्वयं मौके पर जाकर इनकी गुणवत्ता का जायजा लेंगी।



उन्होंने कहा कि शहर के कचरे के सही एवं प्रभावी निष्पादन के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे तथा इसके प्रति आम नागरिकों को भी जागरुक किया जाएगा।




इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, सहायक अभियंता अश्वनी ठाकुर, नियोजन अधिकारी जगदीप सिंह और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

















Total Users : 125129
Total views : 189272