




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला हमीरपुर विधानसभा बड़सर के वाड़ा बाजार में आम जनमानस के लिए लगाया गया सरकारी हैंडपंप इन दिनों लोगों की परेशानी का कारण बन गया है।
बाड़ा बाजार में लगा हैंड पंप लोगों के लिए बना परेशानी, हैंड पंप से निकल रहा है




हैंडपंप से पीने योग्य पानी के बजाय गंदा व दुर्गंधयुक्त पानी निकल रहा है, जब इस हैंडपंप को लोगों द्वारा पानी निकालने की कोशिश की जाती है तो इस हैंड पंप से दुर्गंध युक्त लाल पानी निकल रहा है।





पानी का यूज ना करें रविंद्र सिंह एसडीओ जल शक्ति विभाग


गलती से अगर लोग इस पानी का प्रयोग पीने के लिए करने लगे तो फिर कोई बीमारी फैल जाती है या कोई जानी नुकसान होता है इसका कौन जिम्मेवार होगा।


मुख्यमंत्री के गृह जिले में यह सब हो रहा है।


ऐसा ही एक हैंडपंप सलोनी के पास दियोटसिद्ध
सड़क मार्ग पर स्थित है काफी अरसे से उसका कोई उपयोग नहीं किया जाता है और शोपीस बना हुआ है।
जहां तक बाड़ा बाजार में स्थापित हैंड पंप खराब पानी निकल रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नलों में पानी की आपूर्ति बाधित होती है, तब यह हैंडपंप ही पीने के पानी का एकमात्र सहारा रहता है। लेकिन अब वही हैंडपंप खराब गुणवत्ता का पानी दे रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

लोगों का यह भी कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विभाग की उदासीनता के चलते उन्हें मजबूरन दूषित पानी उपयोग करना पड़ रहा है।
यदि जल्द ही हैंडपंप की मुरम्मत व पानी की जांच नहीं कराई गई, तो क्षेत्र में जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि
हैंडपंप को तत्काल ठीक कर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
लोग इस हैंड पंप का पानी उपयोग न करने करें अगर इसके नजदीक कोई पीपल का पेड़ होगा तो उसकी रूट के नीचे होने के चलते समस्या आ रही है इसे चेक करवाना पड़ेगा उसके बाद ही पता चलेगा यह ठीक होगा कि नहीं होगा रविंद्र सिंह एसडीओ जल शक्ति विभाग



