



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में एकल संस्था विध्यालय अभियान के तत्वावधान में एकल संस्था द्वारा एक आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिनके साथ निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के जिला उपाध्यक्ष निशांत शामा और राज्य स्तरीय महिला विंग की अध्यक्षा शिल्पा सोनी भी उपस्थित रहीं।


एकल संस्था के महासचिव अंकुश कुमार ने आरोग्य शिविर के आयोजन के लिए डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा से अनुरोध किया था, जिसके परिणामस्वरूप डॉक्टर डोगरा ने लगभग 50 महिलाओं को आरोग्य मानकों और आरोग्य टिप्स पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।



उन्होंने मुख्य रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य, रक्त की कमी और इससे संबंधित विकारों तथा हड्डियों से जुड़े रोगों के बारे में चर्चा की।
डॉक्टर डोगरा ने कहा कि किसी भी रोग के होने का प्रमुख कारण व्यक्ति की खान-पान और जीवनशैली में अनुशासनहीनता होती है, जो आगे चलकर शारीरिक क्षमताओं को प्रभावित करती है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर का निर्माण और रख-रखाव करने के लिए पौष्टिक आहार, योग और नियमित जांच अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
डॉक्टर डोगरा ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है और स्वच्छ शरीर ही धर्म और कर्म करने का साधन बनता है।
इन विचारों के साथ, डॉक्टर डोगरा ने सभी को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र दिया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जय हिंद जय भारत
















Total Users : 125168
Total views : 189342