



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, महासचिव ओम राज कंवर, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा व वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि दिनांक 9 जनवरी, 2026 को शिमला में संघ शिष्टमंडल को माननीय मुख्यमंत्री ने दिए आश्वासन के अनुरूप देहरा में आयोजित पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री की 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को पेंशन संशोधन की शेष समस्त वकाया राशि के माह जनवरी , 2026 में भुगतान तथा श्रेणी चार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट के भुगतान की किस्त जारी करने की धोषणा का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया।
उक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वेतन संशोधन के कारण वर्तमान में जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सबसे अधिक वकाया सरकार के पास लम्बित है और ऐसे पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के बाद पारिवारिक दायित्व निभाने में अनेकों दिक्कतें आना स्वाभाविक है।


अतः संघ सरकार से आग्रह करता है कि आगे सबसे पहले इस वर्ग की पीड़ा पर विचार करके इन्हें संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि की वकाया राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए।



इसके अतिरिक्त यह भी आग्रह किया जाता है कि महंगाई भत्ता की जारी तीन किस्तों का 21-21 माह का एरियर व जुलाई, 2023 से जारी किस्त का छूटा 1% भाग शीघ्र प्रदान किया जाए।

















Total Users : 125214
Total views : 189398