



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने दिल्ली स्थित आवास पर ध्वजारोहण कर देश, प्रदेश और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जिसने देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा दी है।


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करता है।



77वां गणतंत्र दिवस ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब भारत ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में एक मजबूत, आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक मजबूती, तकनीकी नवाचार और सामाजिक समरसता के क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

आज का भारत अपने संविधान की शक्ति से प्रेरणा लेकर गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण के माध्यम से विकास की नई इबारत लिख रहा है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने देश और प्रदेश वासियों से आह्वान किया कि वे गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को और सुदृढ़ करें तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को साकार करें।
















Total Users : 125214
Total views : 189398