




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्टेट NQAS प्रोग्राम मे हुआ QUALIFIED मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल बेरी जिला परिषद के अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल बेरी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।




इस बैठक में उन्होंने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा और उनकी टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ण हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर डॉक्टर डोगरा ने उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।








डॉक्टर डोगरा ने बताया कि आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राज्य स्तरीय गुणवत्ता मानकों पर सर्टिफिकेट स्टेट NQAS QUALIFIES CERTIFICATED में चयन हुआ है, जिसके परिणाम की घोषणा आज ही हुई है।




इस उपलब्धि के लिए जिला परिषद अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने सभी को बधाई दी और डॉक्टर डोगरा ने उनका आभार व्यक्त किया।






