







नादौन/हमीरपुर:- नादौन तहसील के अंतर्गत गांव बटरान निवासी डॉ. भारत भूषण राणा ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) द्वारा आयोजित कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. राणा ने एग्रोनॉमी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।






वर्तमान में डॉ. भारत भूषण राणा चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में गेस्ट फैकल्टी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।












