भारतीय जनता पार्टी शोध प्रकोष्ठ के संयोजक डा० विनय कुमार सोनी और सह संयोजक रोबिन डटवालिया ने शोध प्रकोष्ठ मण्डल कार्यकरियों की घोषणा की

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- रॉबिन डटवालिया ने बताया कि प्रदेश व ज़िला के शीर्ष नेतृत्व और मण्डल अध्यक्षों से विस्तृत चर्चा एव विचार विमर्श के उपरांत शोध प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया गया है ! जिसके लिए सभी संयोजकों और सह संयोजकों को बधाई, हमे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप पार्टी को और मज़बूत और सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे, और प्रदेश के आगामी आदेशनुसार भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुँचा कर पार्टी को मज़बूत करने का कार्य करेंगे !

आगामी दिनों में मण्डल तथा विधानसभा सम्मेलन और फिर ज़िला सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा ! केंद्र सरकार की योजनायों को जन जन तक पहुँचाएँगे, प्रकोष्ठ से संबंधित बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करेंगे, पार्टी गतिविधियों तथा कार्यक्रमों को धरातल तक पहुँचाने का कार्य भी करेंगे !

 

 

[post-views]