



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- रा. व. मा. पाठशाला जंगल बैरी के छात्र मोहित कुमार ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड शिमला में भाग लिया इसके लिए समस्त इलाका वासी और अध्यापक व अभिभावक बधाई के पात्र हैं ।

छात्र की कड़ी मेहनत के चलते यह संभव हो पाया इससे पहले छात्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी वीरेंद्र कुमार प्रवक्ता इतिहास, और कुमारी आशा प्रवक्ता गणित के मार्गदर्शन में 01-12-2025 से 5-12-2025 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में युवा नेतृत्व शिविर में भाग लिया और वहां चयन PRE-RD कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के लिए हुए जो 11-2-2025 से 15-12-2025 तक आयोजित किया गया था।



वहां से मोहित का चयन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह ने समस्त इलाका वासियों व विभागों को बधाई दी।



Post Views: 70

















Total Users : 125072
Total views : 189155