



अघार/हमीरपुर:- वन रेंज कार्यालय परिसर अघार और इसके निकटवर्ती विभागीय परिसरों भरेड़ी, नगरोटा, बडैहर, झिरालड़ी, सालन में रखी गई लकड़ी की नीलामी 3 फरवरी को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय अघार में निर्धारित की गई है।

वन विभाग के उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों को एक हजार रुपये की राशि जमा करवानी होगी।


अधिक जानकारी के लिए वन रेंज कार्यालय अघार या उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।



Post Views: 112

















Total Users : 125168
Total views : 189342